उत्तराखंडराजनीति

CM धामी के टिहरी दौरे पर होने के कारण कांग्रेस विधायक राजकुमार का भाजपा ज्वाइन कार्यक्रम टला

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टिहरी दौरे पर होने के
कारण आज पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा
ज्वाइन करने का कार्यक्रम टल गया।

सूत्रों के अनुसार अब वह कल रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

उधर, कांग्रेस के नेताओं ने आज दिनभर विधायक राजकुमार से
संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
राजकुमार, मूलरुप से भाजपाई हैं। वह 2007 में पहली बार
सहसपुर सुरक्षित सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए
थे। 2012 में उन्होंने पुरोला से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार
गए। 2017 में वह कांग्रेस में चले गए थे और पुरोला सीट से
विधायक चुने गए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्वयं उन्होंने
और कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने आज दिनभर विधायक राजकुमार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो गया। उनका मोबाइल स्विच आफ चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button