
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ रही है। आज उत्तराखंड में शुक्रवार यानी 3 सितंबर को कोरोना के 36 नए पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं 9 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। आज शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 410 है।
प्रदेश में अभीतक कुल 3,43,070 कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें से 3,29,221 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 7,387 की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में कोरोना सैंपल पॉजिटीविटी रेट 0.22% है। वहीं, रिकवरी दर 95.96% है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा चमोली में 15, देहरादून में 14 और पौड़ी जिले में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, बाकी 10 जिलों से कोई केस सामने नहीं आए है।