उत्तराखंड

बागेश्वर: त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार व्यक्ति के बैंक खाते में लौटाई पूरी राशि

साइबर क्राइम सैल बागेश्वर ने त्वरित कार्यवाही कर साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के बैंक खाते में लौटाई गई पूर्ण राशी

रिपोर्ट दीपक जोशी: पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

शिवराज सिंह राणा, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम सैल/क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

07-07-21 को वादी सुभाष चन्द्र पुत्र आनन्द लाल निवासी- सिमस्यारी थाना झिरोली जनपद- बागेश्वर द्वारा साइबर सैल बागेश्वर व थाना झिरोली में धोखाधड़ी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिलांयस इंशोरेन्स कम्पनी का मैनेजर बताकर लिकं के द्वारा धोखाधड़ी कर उनके पंजाब नैशनल बैंक खाते से 35,000/- रुपये की धनराशि आहरित कर ली गई है।

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साइबर सैल बागेश्वर द्वारा तत्काल प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर वादी उपरोक्त के बैंक खाते से आहरित पूर्ण धनराशि वादी के खाते में रिफंड कराई गई। जो दिनांकः 02/09/21 को वादी सुभाष चन्द्र को प्राप्त हो चुके हैं। बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर वादी द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:
1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- आरक्षी इमरान खान साइबर क्राइम सैल।
3- आरक्षी गिरीश सिंह बजेली साइबर क्राइम

आनलाइन चैटिंग प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियो से चैट करते समय सतर्क रहे। वे दुर्भावनापूर्ण लिंक भेज सकते है या सिस्टम/ मोबाइल को हैक कर सकते है। किसी भी अनजान URL पर क्लिक न करे जो किसी कारण से संदिग्ध लगेI भारी छूट / कैशबेक की पेशकश के जाल मे न फस। वित्तीय साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 155260 पर शिकायत दर्ज करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button