
हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं कांग्रेस की विजय शंखनाद शंकर जनसभा रैली निकाली गई है।
आपको बता दें कि कांग्रेस एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस विजय शंखनाद से 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य औऱ नैनीताल से विधायक रहे संजीव आर्य का जोरदार स्वागत किया गया। हरीश रावत ने हुड़का बजाकर सबका अभिवादन किया।



