उत्तराखंड

दुख:द: उत्तराखंड- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

Sad: Uttarakhand - one killed, another injured in road accident

विकासनगर: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के पास  देर रात ट्रैक्टर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को सीएचसी साहिया में भर्ती कराकर उपचार दिया गया। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्राली साहिया से चकराता की ओर जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली साहिया से करीब दो किमी आगे पहुंची थी। तभी अचानक से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

घटना स्थल के समीप मौजूद होटल मालिक ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और 108 स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल ट्रैक्टर चालक और एक अन्य को खाई से बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी साहिया में उपचार को ले जाया गया। जहां गंभीर तौर पर घायल चालक विजय पाल (27 वर्ष) पुत्र खजान सिंह निवासी हरिपुर को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के लिए रेफर किया गया।

विकासनगर अस्पताल में मंगलवार रात को उपचार के दौरान विजयपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल अजय निवासी कुरोली साहिया को सीएचसी साहिया से बुधवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, राजस्व उप निरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि दुर्घटना में मृतक चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button