उत्तराखंड

वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता गोष्ठी, अनिल जोशी बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी

वन्य जीवों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी- अनिल जोशी।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन की डौली रेंज द्वारा में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पहुंचे उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने वन एंव वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने वन्य जीवों की सुरक्षा व वनों के संवर्धन के बारे में जानकारी दी।

इ़धर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता एंव जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदौला ने वन विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रहे वन कर्मीयों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय बच्चों को मौजूद अतिथियों द्वारा ट्रोफी देकर और मेडल पहनकर सम्मानित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के उपायों और मानव व वन्यजीवों के सह-अस्तित्व पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सर्पदंश से बचाव तथा हाथियों के साथ होने वाले आमने-सामने के टकराव से बचने की आवश्यक सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने की।

वीओ -इस अवसर पर उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने कहा कि वन्य जीव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी को इनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनों और वन्य जीवों का संरक्षण हमारे पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जंगलों की सुरक्षा और वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर मुख्य रूप से संसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. सी भट्ट, वन दरोगा पान सिंह मेहता, हरीश बिष्ट सहित कई वनकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!