उत्तराखंड

हरिद्वार में बनेंगी 6 नई सहकारी समितियां, जिला सहकारी बैंक को नंबर-1 बनाने का लक्ष्य

सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार हरिद्वार में बनेंगी 6 नई सहकारी समितियां

रुड़की जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी के आवास पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष समेत सभी समितियों के चेयरमैन और डायरेक्टरों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री धन सिंह रावत ने निर्विरोध बोर्ड गठन पर खुशी जताते हुए सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम की उम्मीद जताई।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इस बार जिस तरह से निर्विरोध बोर्ड का गठन हुआ है उससे सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी समितियों में चेयरमैन और डायरेक्टर चुने जा चुके हैं और अब बोर्ड बेहतर तरीके से काम करेगा। मंत्री ने उम्मीद जताई कि जिला सहकारी बैंक नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और इसका सीधा लाभ किसानों और आम लोगों को मिलेगा।

वहीं उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में जल्द ही 6 नई सहकारी समितियां बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिससे जिले में सहकारिता के नेटवर्क को और मजबूत किया जा सके। वहीं नवनियुक्त जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है।

उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें दूसरी बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले एक साल में जिला सहकारी बैंक हरिद्वार को नंबर-1 की श्रेणी में लाने का प्रयास करेंगे।

बाइट- धन सिंह रावत (सहकारिता मंत्री)

बाइट- चौधरी बिजेंद्र सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!