बरेली के हुसैन बाग में घरों पर गिरे पेड़, स्थानीय लोगों में हादसे का खौफ

बरेली के बाकरगंज हुसैन बाग में बड़ी दुर्घटना घटने का मामला सामने आया है स्थानीय लोगों कहना है कि इन पेड़ों के गिरने से हमें जान माल का खतरा हो सकता है
हुसैन बाग में आंधी-बारिश से घरों पर गिरे पेड़, स्थानीय निवासियों में हादसे का खौफ
हुसैन बाग (तालाब वाला मजार): इलाके में तेज आंधी और हवाओं के कारण भारी पेड़ों और उनकी बड़ी टहनियों के गिरने से स्थानीय लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी नबीसा ने मीडिया को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनके घर के आसपास खड़े पेड़ मौसम खराब होते ही छतों और आंगनों में गिर जाते हैं। हाल ही में पेड़ का एक बहुत बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे बड़ा नुकसान होते-होते बचा।
बच्चों की सुरक्षा पर खतरा: इलाके में छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं, जिससे हर वक्त किसी अनहोनी या गंभीर चोट का डर बना रहता है।
लगातार परेशानी: स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी तेज आंधी आती है, पेड़ या उनकी डालियां टूटकर सीधे रिहायशी कच्चे-पक्के मकानों पर गिरती हैं।
प्रशासन से गुहार: निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक और जर्जर हो चुके पेड़ों की छंटाई या सुरक्षित निस्तारण किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।



