हनुमान भक्तों को भेंट किए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

हनुमान भक्तों को फलों के पौधे भेंट किए।
नैनीताल जिले के काठगोदाम में शीशमहल स्थित रामलीला मैदान में प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। वर्षों से समाजसेवी पंकज खत्री जी धर्मजागरण कार्यक्रम चला रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी आनंदी नेगी के आग्रह पर खत्री जी ने मुझसे संपर्क करके यहां भक्तों को घर में लगाने के लिए पौधे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक लोग उपस्थित थे।
यहां हनुमान चालीसा का बहुत सुंदर संगीतमय पाठ हुआ जिसके बाद भक्तों को उनकी इच्छा के अनुरूप कटहल, अमरूद, तेजपत्ता के पौधे भेंट किए।
मैंने जनसमूह से पॉलीथीन का प्रयोग रोकने और पेड़ लगाकर धरती हो हरा भरा बनाने का आग्रह किया। लोगों ने ध्यानपूर्वक बातें सुनी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि यदि औसत आयु 60 वर्ष मानें तो भी प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए ऑक्सीजन के एवज में कम से कम 46 बड़े पेड़ लगाने चाहिए। यदि हर व्यक्ति हर साल 2 पेड़ लगाकर बड़ा होने तक देखभाल करे तो धरती का ऋण चुका सकता है। यदि हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी को प्राणवायु मिलती रहे, पानी की कमी ना हो, तापमान नियंत्रित रहे तो पेड़ तो लगाने ही होंगे।

8 सितंबर को मेरा इस वर्ष का 97 वां पौध भेंट कार्यक्रम था, इससे पहले हफ्ते में हरिद्वार में गेंदीखाता, नए राजकीय मेडिकल कॉलेज, ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, बहादराबाद में, देहरादून के दुधली गांव और भारतीय चिकित्सा परिषद के परिसर में बड़े कार्यक्रम हुए।



