उत्तराखंड

टांडा रेंज में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, तैयारी पूरी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज वन विभाग की ओर से आगामी मानसून में पौध रोपण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत रेंज की सभी नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे है। गत वर्षों में जहां कई प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए थे। वहीं अधिक मात्रा में पौधे जीवित रहें, इसके लिए विभाग की ओर से स्थानीय प्रजातियों पर फोकस किया गया है,जिसमें इस वर्ष सभी नर्सरियों में स्थानीय प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए है। विभाग ने पिछली बार से अधिक इस वर्ष रेंज में लगभग 3 लाख से अधिक का वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारी तेज कर दी है लगभग 130 एक्टर वन क्षेत्र में यहाँ पौधारोपण किया जाएगा।

बताते चले कि टांडा रेंज के वन क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने आगामी हरेला पर्व एवं वन महोत्सव पर लगभग 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसको लेकर तैयार पूरी कर ली गई है।जहाँ वृक्षारोपण रेंज की सभी विभिन्न बीटों में किया जाएगा। वन विभाग द्वारा पहले चरण में 130 एक्टर भूमि पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

इधर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ पौधों के कारण ही पूरी दुनिया का अस्तित्व है और इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ।

उन्होंने कहा कि इस बार टांडा रेंज के साथ साथ डिवीजन की सभी रेंजों में युद्व स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा,जिसमें युकेलिप्टिस, जमुन, बेहड़ा, बरगद, पीपल के साथी ही जंगली जानवरों के लिए फलदार पोधे लगाये जाएगें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आमजनता को भी जो़ड़ा जाएगा। इसके लिए अभी से ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कि शुरुआत हरेला पर्व से कि जाएगी जो पूरे मानसून सत्र तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम”कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भी बड़े स्तर पर स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button