आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता का संकल्प लेकर कर रही है जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा क्षेत्र में विकास कार्य

हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ – कालीमठ वार्ड की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा द्वारा आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता के संकल्प के साथ क्षेत्र में अब तक कई विकास कार्य कर चुकी हैं जिसमें सबसे पहले उन्होंने अपनी ही गांव व ग्राम सभा जग्गी बगवान में भगवान जाख देवता मंदिर तक जाने वाले मार्ग का इंटरलॉक टाइल्स निर्माण कार्य कर चुकी हैं इसके अलावा उनके द्वारा ग्राम सभा रांसी के सलबाटा नामक स्थान पर भोसार मार्ग स्थित प्रतीक्षालय निर्माण कार्य भी किया गया है।
साथ ही ग्राम सभा कुणजेठी में उस्तपाणी से बगड्वाल धार तक खडीजा मार्ग का कार्य भी किया गया है वहीं ग्राम सभा ब्यूखी में पदेरा तोक स्थित भगवती मंदिर के सामने टिन शेड व इंटरलॉक टाइल्स निर्माण का भी हो चुका है जिसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा द्वारा अपने कालीमठ वार्ड के अंतर्गत आगे भी विभिन्न गांवों में कई निर्माण कार्य चल रहें जिसमें रास्ते टिन शेड, इंटरलॉक टाइल्स निर्माण कार्य शामिल हैं वहीं कालीमठ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा द्वारा जनता की सेवा मेंरा संलक्प को लेकर कालीमठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपना कार्यालय ऊखीमठ ब्लॉक व मैन मार्केट में खुला हुआ है जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने कहा कि उनका एक संकल्प रहेगा कि आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा मेरा संकल्प जिसके लिए उन्होंने कहा कि वे कालीमठ क्षेत्र की हर एक आम जनमानस व जनता से निवेदन और अपील करती हैं कि आपके क्षेत्र की जो भी समस्या है तो व उन्हें उनके कार्यालय ऊखीमठ में आकर उनसे मिलें यही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि उनका संकल्प यही है कि व जनता को सरकारी योजनाओं व उनकी हर समस्या को पूरी करें जिसके लिए उन्होंने अपना संपर्क – मोबाइल नम्बर/ 7819824241 को सभी के लिए दिया है कि वे उनसे अपनी समस्याओं के निराकरण करने के लिए उनसे सम्पर्क कर सकते हैं बता दें कि हाल ही में कालीमठ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने सत्ता धारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने विकास कार्य को और मजबूत किया है और तेजी से कार्य कर रही है जिससे कालीमठ वार्ड व जिला पंचायत के हर एक ग्राम सभा व गांवों को विकास कार्य को लेकर फायदा होगा हर जगहों विकास ही विकास होगा




