लालकुआं में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 56 पाउच संग तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 56 पाउच कच्ची शराब के बरामद की है वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम एंव अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत लालकुआ कोतवाली पुलिस के हेड कांस्टेबल पुरन रयपा एवं कमल बिष्ट व आनन्दपुरी ने गुरूवार को बंजरी कम्पनी में दबिश देकर बंजरी कम्पनी निवासी सुनील कुमार उर्फ रितिक पुत्र जोगाराम को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 56 पाउच कच्ची शराब बरामद की है।
वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब बिन्दुखत्ता निवासी कमल दानू की बेचा करता है। जो उसे लाकर देता है। तथा बेचने के बाद उसे कमीशन मिलता है फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने कहा कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।



