उत्तराखंड
बिना ट्रेनिंग ड्राइविंग लाइसेंस! हल्द्वानी में प्रशासन का एक्शन

मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में छापेमारी।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी
हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी विवेक राय और उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार ने शहर में चलने वाले मोटर ड्राइविंग स्कूल में छापेमारी की।
इस दौरान देवभूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में खामियां मिलने के चलते अपर जिलाधिकारी ने तत्काल मोटर ड्राइविंग स्कूल बंद करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि बिना प्रशिक्षण के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। जिस पर यह छापेमारी की कार्रवाई की गई है जिसमें गोलापुर पूरा पड़ाव सहित शहर के मोटर ड्राइविंग स्कूल चेक किए गए।



