उत्तराखंड

राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हल्द्वानी की विशाल सभा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

स्लग, केन्द्रीय नेतृत्व का उत्तराखण्ड को मिल रहा है समर्थन” ऐतिहासिक रही हल्द्वानी की विशाल जनसभा।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं, प्रदेश की भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपा कर
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोशभर दिया है ,जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर आज पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने हल्द्वानी में हुई विशाल जनसभा को एतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व का समर्थन और प्यार उत्तराखण्डव वासियों को लगातार मिल रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से गढ़वाल मण्डल के हरिद्वार जिले में आयोजित केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा एतिहासिक रही उसी तरह से आज हल्द्वानी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा भी एतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी संख्या में आयोजित जनसभा में पहुंचकर अपना विश्वास मुख्यमंत्री पर जताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही उत्तराखण्ड के विकास को लेकर अपना आशीर्वाद बनाये हुए हैं उसी तरह केन्द्रीय नेतृत्व भी आपना समर्थन दे रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले 4 साल में कई एतिहासिक काम हुए हैं।सरकार की योजनाओं का लाभ आज प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है, सड़क, शिक्षा, रोजगार, बिजली, लोगों के घर तक पहुँच रही है, कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही हो रही है, नकल विरोधी कानून से नकल माफियाओं में डर है।

आज उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार कार्यवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व भाजपा चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार भी सत्ता पर कब्बिज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button