उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। नगर की सबसे पॉश कॉलोनी में निवास करने वाले युवक को 315 बोर का अवैध तमंचा लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते हुए उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ गया।

सूचना के बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए उसे तमंचा और कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोच लिया, तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी तथा अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध अभियान प्रचलित है ।

इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी महोदय हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में अमित कुमार क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया जिसमें उ0नि0 शंकर नयाल द्वारा मय हमराही टीम के साथ क्षेत्र गश्त चैकिंग संदीग्ध व्यक्ति वस्तु के दौरान एक व्यक्ति मुदित शर्मा पुत्र सोनू शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 लालकुआ मो-8439354618 को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गांधीनगर वार्ड नम्बर 2 पानी की टंकी के पास लालकुआं से गिरफ्तार किया गया ।

जिसके आधार पर अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुये FIR N0- 50/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मुदित शर्मा उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button