सरस्वती शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि में धूम धाम से मनाया गया शिशु वाटिका महोत्सव मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने

हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है रूद्रप्रयाग जिले व अगस्त्यमुनि ब्लॉक से आपको बता दें कि रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि द्वारा शिशु नगरी वाटिका महोत्सव कार्यक्रम किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया वहीं विघालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा स्वयं कार्यक्रम किया गया जिस कार्यक्रम को देखने समस्त छात्र छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति अहम् रही प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा कुल 12 कार्यक्रम किया गया जिसमें चित्रलेखा पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, वस्तु प्रयोगशाला, चिण्डिया घर, वगीचा कार्यशाला के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रशांत सहयोगी मुरलीधर चंदोला, व मुख्य सहयोगी ममता जी द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा धारी राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने बातोर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि के समस्त छात्र छात्राओं व शिक्षकों को कार्यक्रम की बधाई व शुभकामनाएं दी वहीं राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने कहा कि इस प्रकार की विघालय में प्रतियोगिता होने से विघालय में पढ रहे छात्र छात्राओं को ज्यादा ज्ञान मिलता है और साथ ही सभी छात्र छात्राओं का आत्मविश्वास बढ जाता है रावत ने कहा कि आज के युग में सबसे पहले शिक्षा है जिससे हर एक युवा व छात्र छात्राओं और आम जनमानस अपनी जीवन की शुरुआत करते हैं इस मौके पर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की सदस्य कपूरी देवी, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद प्रकाश भट्ट, कार्यक्रम संचालक मनहोर खाती, दम्वती भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे









