उत्तराखंड

युवा काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में लालकुआं कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

युवा काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में लालकुआं कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआं भारतीय युवा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हाट बाजार स्थित चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

यहाँ नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें के नेतृत्व में एकत्रित हुए दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने युवा काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की तत्काल व निशर्त रिहाई की मांग की।

इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले युवा नेताओं को रिमांड पर रखना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया।

इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस दौरान मुख्य रूप से नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कुदन मेहता, पुष्कर दानू, बीना जोशी, हेमन्त पाडें, कमलेश यादव, सईद अहमद, सुरज राय, मोहन कुड़ाई, अमजद खान, हरीश बिसौती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button