उत्तराखंड

उत्तराखंड ने 14वीं बायथल ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मारी बाजी, जीते 33 पदक

उत्तराखंड ने 14वीं बायथल ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मारी बाजी, जीते 33 पदक।

हल्दूचौड़ निवाशी रघुवर दत्त जोशी ने मास्टर बी पुरुष वर्ग में ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ ही उत्तराखंड को किया गौरवान्वित।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

उत्तराखंड ने 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 14वीं बायथल ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीतकर समग्र चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। टीम ने 19 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।

टीम के प्रदर्शन में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रघुवर दत्त जोशी (मास्टर बी पुरुष वर्ग) ने ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। हल्दूचौड़ निवासी रघुवर दत्त जोशी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

टीम के अन्य प्रमुख पदक विजेताओं में रितेश जोशी, योगिता जोशी, रुद्र जोशी, यशवी, यशवर्धन सिंह चौहान, अर्णा चौहान, भार्गवी रावत, ममता खाती, करण नेगी, आदित्य नेगी, नीरज नेगी और सक्षम प्रताप सिंह शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक जीते।

टीम की इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,पूर्व विधायक नवीन दुमका,जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला,राज्य आंदोलनकारी उमेश शर्मा के अलावा उत्तराखंड टीम के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, कोच सुनीता चौहान और कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इसके अलावा, डीएसओ ऊधम सिंह नगर जानकी कार्की, गोपाल बिष्ट, सुनील चौहान, एसएआई इंचार्ज नीरज कुमार, अपूर्व मेहरोत्रा, गौरव शर्मा, गीता भारद्वाज और रमेश खराकवाल ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं हैं।
उत्तराखंड टीम के इस शानदार प्रदर्शन ने राज्य के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button