उत्तराखंड

पूजा अर्चना के साथ सादगी से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: अग्रवाल महासभा मसूरी ने महाराजा अग्रसेन की जयंती कोविड को देखते हुए सादगी से मनाई। इस मौके पर अग्र समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पूजा अर्चना की व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर शॉल व मालायर्पण किया।

अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन की 5145 वीं जयंती सादगी से मनाई। इस मौके पर अपर मालरोड महाराजा अग्रसेन मार्ग पर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में अग्रसमाज के लोगों ने आकर पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरित किया।

वहीं अग्रवाल महिला महासभा ने महाराजा अग्रसेन की आरती गायी व प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की पूजा की व आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किए व समाज में सभी की समानता के लिए कार्य किए।

उन्होंने कहा कि अग्र समाज उसी परंपरा को आगे बढाते हुए आज भी समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे पूर्व अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल ने सभी का स्वागत किया व कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती हर वर्ष अग्रसमाज धूमधाम से मनाता है लेकिन कोविड काल होने के कारण इस बार कार्यक्रम नहीं किए गये व जयंती सादगी से मनाई गई।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल महासभा धनप्रकाश अग्रवाल, एसके गुप्ता, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, रवीद्र गोयल, संदीप अग्रवाल, एके गर्ग, विनेष संघल, सुरेश मित्तल, वैभव तायल, जय कुमार गुप्ताा, मंजू अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अ्रग्रवााल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!