Uncategorized

टुनटुन यादव और चाँदनी सिंह पहली बार एक साथ किया एवेरेस्ट भोजपुरी के लिए शूटिंग

टुनटुन यादव और चाँदनी सिंह मिले पहली बार, एवेरेस्ट भोजपुरी से आएंगे कई गाने

Tuntun Yadav and Chandni Singh shot together for the first time for Everest Bhojpuri

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के दो सितारे पहली बार मुंबई में एक साथ मिले म्यूजिक कंपनी एवेरेस्ट भोजपुरी के माध्यम से और सेतु बने ट्रेंडिंग डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के वायरल सिंगर एक्टर टुनटुन यादव और भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह की। यह दोनों स्टार पहली बार एक दूसरे से मिले हैं और मुंबई में इन दिनों एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होने वाले बिग बजट के गानों की शूटिंग कर रहे हैं।

आपके शहर हल्द्वानी का ये चेहरा अब आएगा DD न्यूज़ पर नज़र

बताते चलें कि लगातार एक सप्ताह से से एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक के लिए भोजपुरी गानों की शूटिंग की बिग लेबल काफी खर्च के साथ मढ़ आइलैंड के अलग अलग स्टूडियो में की जा रही एक से बढ़कर एक गानों में भोजपुरी सिनेमा के कई स्टार सिंगर एक्टर, एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं। अब जितने सांग्स शूट किया गया है, उन गानों को स्टार सिंगर एक्टर टुनटुन यादव के साथ स्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा, चाँदनी सिंह, प्राची सिंह, दिव्या यादव, शिल्पी राघवानी सहित सुनील धारिया, अंकित मिश्रा, राज यादव पर पिक्चराइजेशन किया गया है।  बाकी के शूटिंग होने वाले गानों में और कई स्टार एक्टर व एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं। यह सब गाने जल्द ही ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

ब्रेकिंग : DM के सख्त निर्देशन के चलते चार लैब, झोला छाप डॉक्टर को नोटिस जारी

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक के क्षेत्र में एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी धमाकेदार एंट्री कर रही है। जिसके लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन भोजपुरी गानों की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से मुंबई के मढ़ आइलैंड सहित कई रिच लोकेशन पर की जा रही है। इन गानों को अपनी मधुर आवाज में टुनटुन यादव और पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसके गीतकार व संगीतकार आजाद सिंह हैं। शूटिंग हो रहे सभी गानों के डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, आर्ट डायरेक्टर अनिल प्रकाश हैं। ईपी मनोज विश्वकर्मा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button