उत्तराखंडवीडियो

ब्रेकिंग: शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरु जी आत्महत्या नहीं कर सकते: आनंद गिरि

हरिद्वार से देवम मेहता की रिपोर्ट :नरेंद्र गिरी आत्महत्या केस: शिष्य आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार, गुरु के सुसाइड नोट में ठहराया गया है मौत का जिम्मेदार। महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में संत आनंद गिरि का नाम सामने आया है। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस की एक टीम श्यामपुर के गाजावाली स्थित संत आनंद गिरि के आश्रम पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया था।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया यूपी पुलिस रात 10 बजे हरिद्वार पंहुची थी। ओर पुलिस टीम ने डेढ़ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आनंद गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर पुलिस और एसओजी की टीम हरिद्वार पहुंची थी।

इससे पहले हरिद्वार पुलिस ने उनके शिष्य को हिरासत में ले लिया था। उन्हें श्यामपुर कांगड़ी स्थित उनके आश्रम में नजरबंद कर रखा गया था। एसएसपी समेत आला अधिकारी आश्रम में मौजूद थे।

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार को प्रयागराज स्थित बाघंबरी पीठ में कमरे से बरामद हुआ। पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें उनके शिष्ट संत आनंद गिरि का जिक्र है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में लेने के लिए हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। वह ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि के सबसे करीबी शिष्य रहे। बाघंबरी पीठ की गद्दी और संन्यास परंपरा के उल्लंघन को लेकर इसी साल मई में गुरु-शिष्य के बीच दूरियां बढ़ गई थीं।

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए उनके शिष्य संत आनंद गिरि इस घटना को बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य के बीच कोई विवाद नहीं था। पहले जो विवाद हुआ था वह भी दूर हो गया था। सारे मतभेद दूर हो गए थे। उनको मारके मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच हो, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। गुरु जी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।

हिरासत में लिए जाने के बाद आनंद गिरि ने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रयागराज में मठ और मंदिर का पैसा अपने घरों तक पहुंचा रहे थे। उनकी दो हजार की आमदनी भी नहीं थी, उनके पांच से दस करोड़ के मकान बन गए हैं। उन लोगों ने गुरु जी को ब्लैकमेल कर पैसा कमाया। साजिश के तहत उनकी हत्या हुई है। उनकी हत्या में मेरे नाम का आना बड़ा षड्यंत्र है। इसमें पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं। कुछ लड़के भी शामिल हो सकते हैं। आनंद गिरि ने कहा कि सुसाइड नोट के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने जीवन में कभी लेटर नहीं लिखा। वे जो करते थे, स्वयं करते थे और सीधा करते थे।
अब उन्होंने लेटर लिखा है तो हैंडराइटिंग की भी जांच होनी चाहिए। गुरु जी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। उनकी हत्या हुई है। जो लोग भी इसके पीछे हैं, उनका बाहर आना जरूरी है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी पुलिस देर शाम यंहा पंहुची थी और टीम डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई। यूपी सहारनपुर पुलिस और SOG की टीम यंहा पंहुची थी। वही गिरफ्तार कर साथ ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button