उत्तराखंड
शासन ने दो IPS अफसरो को दी अहम जिम्मेदारी! कप्तानों की ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

IPS ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार! शासन ने दो IPS अफसरो को दी अहम जिम्मेदारी
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, आईपीएस तबादला लिस्ट का इंतज़ार है। शासन ने दो आईपीएस अफसरो को दी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
भारतीय पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक, उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ निम्नानुसार अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाता है-
अमित कुमार सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार, पी. निदेशक, सतर्कता एण्ड एम. पुष्पक ज्योति पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महासमादेष्टा, होमगार्डस एवं नागरिक मुख्यालय/कार्मिक
सुरक्षा.
वी विनय कुमार के वीआरएस के बाद अतिरिक्त चार्ज दिए गए।
अमित सिन्हा को विजिलेंस और आईजी पुष्पक ज्योति को होमगार्ड्स का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
उक्त अधिकारीगण अविलम्ब कार्यभार ग्रहण कर, कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।