उत्तराखंडराजनीति

शंखनाद रैली से होगा शक्ति प्रदर्शन! कांग्रेस दिखाएगी अपनी ताकत

डोईवाला (आशीष यादव):- 2 जनवरी को डोईवाला विधानसभा में कांग्रेस शंखनाद रैली करने जा रही है। जिसके द्वारा कांग्रेस अपनी ताकत दिखा डोईवाला में चुनाव का शंखनाद करेगी। बता दे रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचने जा रहे हैं। तो वही कार्यक्रम के संयोजक गौरव चौधरी के लिए यह शंखनाद रैली एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है। क्योंकि गौरव चौधरी डोईवाला विधानसभा से कांग्रेस की ओर से प्रबल दावेदार भी हैं।

उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक आज! इन मुद्दों पर लग सकती है मोहर

जिसको लेकर यह राजनीतिक रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगी। तो वही अधिक समय तक डोईवाला सीट पर भाजपा का ही कबजा रहा है। अगर कांग्रेस इस रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाने में सफल हो पाती है तो भाजपा को भी इस सीट पर पुनर्विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा। क्योंकि रैली का सफल होना स्थानीय विधायक के खिलाफ जनाक्रोश देखा जाएगा।

उत्तराखंड: इन कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर का तोहफा! आदेश..

साथ ही इस दिन स्थानीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी कार्यक्रम इस रैली से 500 मीटर की दूरी पर ही है देखने वाली बात होगी कि दोनों ही दिग्गज राजनीतिक दल किस तरह से अपने कार्यक्रम को सफल बना पाते हैं। और इस बार डोईवाला विधानसभा से 2022 में डोईवाला की जनता किस प्रत्याशी को विधानसभा में भेजती है।

उत्तराखंड: अभी-अभी यहां हुआ बड़ा हादसा! तीन घायल! एक की मौत

कांग्रेस शंखनाद रैली कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि शंखनाद रैली डोईवाला के कुड़कावाला ग्राउंड में 2 जनवरी को होने जा रही है जिसमें कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है इसी के साथ कांग्रेस डोईवाला में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। बड़ी संख्या में डोईवाला विधानसभावासी रैली में शिरकत करेंगे और सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button