ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 23 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 23 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
डोईवाला। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर डोईवाला की एक मात्र संस्था एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला एवं सुन्नी साबरी ट्रस्ट, इस्लामनगर तेलीवाला के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 23 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।जिसको परिवर्तन ब्लड बैंक ऋषिकेश भिजवाया गया है।
शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने किया शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । समिति के कोषाध्यक्ष शादाब हसन एडवोकेट एवं कैंप आयोजनकर्ता सदफ ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। ओर हमेशा मानव शरीर से ही निकलता है इसको मशीन से नहीं बनाया जा सकता है ।
इस अवसर पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने कहा कि, “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां ला सकता है। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रक्तदान कर इन 23 रक्तवीरों ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” ओर अपने पैगम्बर मोहम्मद के द्वारा बताए रास्ते पर चलना चाहिए आज उनको याद करते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया है ।
उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवतावादी कार्यों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना मजबूत होती है।
आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।
रक्तदान करने वालों में मोहम्मद सदफ इम्तियाज अली ज़ीशान जाकिर हुसैन मोहम्मद शाकिर मोहम्मद आबिद मोहम्मद शाहरुख समीर अहमद जावेद अहसान शाहिद मोहम्मद जुनैद वक़्क़ार आदि मौजूद रहे ।






