उत्तराखंड

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल पंतनगर

https://www.instagram.com/maisonmeforae?igsh=MWFvZ3RncXF4czAxeQ==

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया है।

शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे नगला बाईपास तिराहे से रुद्रपुर की ओर लगभग पांच सौ मीटर आगे एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। युवक की पहचान झा-कॉलोनी पंतनगर निवासी दुर्गेश कुमार (28) पुत्र स्व. कन्हैया लाल के रूप में हुई है। युवक पंतनगर विवि के श्रम कल्याण निदेशालय में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लालकुआं के पत्रकार मुकेश कुमार ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को फोन कर एंबुलेंस मंगवाई और उससे घायल युवक को रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जिसके बाद परिजन उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही पंतनगर थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस की सूचना पर कांवड़ लेने हरिद्वार गया उसका भाई वापस पंतनगर के लिए रवाना हो गया है।
फोटो – दुर्घटना में घायल युवक दुर्गेश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!