उत्तराखंड

लालकुआँ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का हल्दूचौड़ में भव्य स्वागत

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर के हल्दूचौड़ पहुंचने पर देवभूमि व्यापार मंडल इकाई के पदाधिकारियों ,भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय राज्य आंदोलनकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर व्यापारियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान दर्जाराज्य मंत्री ने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं और व्यावसायिक चुनौतियों को तल्लीनता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

​आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

​ इस मौके पर लोगों संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि जिन महान उद्देश्यों, सपनों और संकल्पों को लेकर राज्य के आंदोलनकारियों ने अपना खून-पसीना बहाया था, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा चहुंमुखी विकास

इसके अलावा उन्होंने ​सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति के नए आयाम छू रहा है। प्रदेश में पारदर्शिता, सख्त नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (UCC) की पहल और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति ने देश-दुनिया में उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

सरकार समाज के हर वर्ग—चाहे वह व्यापारी हों, युवा हों, महिलाएं हों या फिर हमारे सम्मानित राज्य आंदोलनकारी—सभी के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है।

​भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे

​ उन्होंने संगठन और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो अटूट भरोसा जताया है, मैं अपनी पूरी निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने अंत में सभी व्यापारियों और आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है और हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
​इस कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button