केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मंन्द्र प्रधान के इस्तीफे को काग्रेंस नेता इन्द्रर पाल आर्य ने बताया लोकतंत्र की जीत, छात्रों के आगे झुकी सरकार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं
लालकुआं विधानसभा के वरिष्ठ नेता एंव काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रर पाल आर्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के लंबे आंदोलन और जनदबाव के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा।
उन्होंने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली व पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया।
उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री के हटने से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लानी होगी और छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए माफी मांगनी होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा।
उन्होंने आगे कहा कि अब भाजपा की नीतियों का खुलासा हो गया है और किसान, मजदूर, व्यापारी, बुद्धिजीवी, नौजवान जागरूक हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। आने वाले समय में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जाना चाहिए साथ ही कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी को इजहार किया और इसे छात्र तथा विपक्ष की जीत बताया।



