वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सागौन तस्करों से मुठभेड़, पिकअप और बाइक जब्त, तस्कर फरार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन की लकड़ी बरामद” पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त “तस्कर फरार” मुकदमा दर्ज।
रिपोर्टर- गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग डिवीजन के अन्तर्गत टांडा रेंज की वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लड़की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है।टीम ने जंगल से सागौन की लकड़ी की तस्करी कर रहे पिकअप वाहन सहित एक पमोटरसाइकिल को पकड़ा है। पकड़ी गई पिकअप से 5 गिल्टे सागौन की लकड़ी जब्त की है। इस बीच अधेंरे का फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गये हैं। वही पकडी गयी लकड़ी की किमत 50 हजार रूपये बताई जा रही हैं।
इधर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के अनुसार रविवार/सोमवार की रात करीब तीन बजे वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालकुआँ शहर के समीप टांडा रेंज के जंगल से सागौन लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान की घेराबंदी कर ली। जहाँ पहले से सगौन के गिल्ट रखे हुए थे।
इस बीच पिकअप संख्या – UK06CC0122 उक्त स्थान पर आ पहुंची। जिसमें पहले से बैठे लकड़ी तस्कर सगौन के गिल्टे पिकअप में लादने लगे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करों को टार्च मारकर रोकने का इशारा किया तो तस्करों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जबाब में वन विभाग की टीम ने भी फायरिंग की। इस बीच जंगल में अधिक अंधेरा होने के कारण वन तस्कर मौके से फरार हो गये।
वही कार्रवाई में वाहन से 5 नग सागौन की लकड़ी सहित पिकअप वाहन और एक बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल संख्या UK04X6525 को जब्त किया गया है। जब्त की गई सागौन की लकड़ी की किमत पचास हजार बताई गई है।
वीओ – वही वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान आकाश सिंह निवासी सांपकठानी गुर्जर खत्ता तथा चालक अभिषेक निवासी घोड़ानाला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आकाश सिंह एक लकड़ी तस्कर है जो पूर्व के दिनों में भी लकड़ी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है इसपर लकड़ी तस्करी के कई मुकदमे दर्ज है।
उन्होंने बताया कि बरामद लकड़ी को जब्त करते हुए फरार तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही फरार तस्करों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई हैं जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मानसून का सीजन चल रहा है जिसका फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर जंगल में घूस जाते हैं उन्होंने कहा कि पूरे रेंज में स्पेशल टीम गठित की गई हैं जो तीनों समय गश्त करती रहती हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रेंज में अवैध लकड़ी तस्करी किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



