बड़ी ख़बर: राजेंद्र विक्रम सिंह पवार बने नगर पालिका नरेंद्र नगर के निर्विरोध अध्यक्ष

रिपोर्ट विनोद गंगोटी।
नगर पालिका नरेंद्र नगर के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पवार के निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह ऐतिहासिक विजय आपके लोकप्रिय नेतृत्व, जनसेवा, विकास कार्यों एवं जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। आपके विरुद्ध किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किया जाना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता एवं राजनीतिक समाज ने आपके कार्यों, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

आपके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित के प्रति समर्पण ने आपको एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में नगर पालिका नरेंद्र नगर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस गौरवपूर्ण एवं निर्विरोध विजय के लिए आपको पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।





