उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान का इज्जतनगर मंडल में शुभारंभ

बरेली 15 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा आज 15 मई, 2026 को ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026‘‘ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 मई, 2026 से 5 जून, 2026 तक लगातार चलता रहेगा।

जिसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

प्रथम दिन 15 मई, 2026 को काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, फतेहगढ़ एवं फर्रुखाबाद सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जलवायु परिवर्तन के बारें में जागरुकता, ‘‘सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें‘‘ अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण, दोबारा इस्तेमाल होने वाली बोतलों, थैलों और कंटनरों का प्रयोग, रेलवन या अन्य एप तथा आॅनलाइन डिजिटल टिकटिंग और कागज-रहित यात्रा करने के लिए रेल यात्रियों एवं आम जनमानस को प्रेरित किया गया तथा स्वच्छता, हरियाली एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया।

इस अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आगे भी इस प्रकार के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएँ एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button