उत्तराखंड

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, माताओं का अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

अहमदाबाद/उत्तराखण्ड/हल्द्वानी 10/5/2026

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अस्थाई कार्यालय पर माताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित कर हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे:डॉ.रेनूशरण

मातृ दिवस के पावन अवसर पर सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में देशभर में मां को समर्पित प्रस्तुतियां दी बालक बालिकाओं ने कैनवास पर मां का ममतामय भाव प्रस्तुत किए। कविताओं की स्नेह पूर्ण प्रस्तुति भावविभोर करने वाली रही।तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.रेनूशरण ने ईश्वर रुपी मां पर आधारित वाक्यांश रखे,कहा मदर्स डे की सभी सम्मानित जन को हार्दिक बधाई, शुभकामनायें।और मां को समर्पित कविता पाठ किया।

मां वो शब्द है जो हर पीड़ा को अपने आंचल में छिपा लेती है।

मां शब्द में इतनी महक है जितनी किसी महान कीर्ति की।

मां शब्द उतना कोमल है,जितना किसी फूल की पंखूडी।

मां ,यह उतना ही प्यारा है जितना स्नेह पूर्ण हृदय,जो हर पीड़ा को हृदय में समेट ले।

मां शब्द स्वयं में एक मधुर संगीत है,जैसे कृष्ण की बांसुरी से निकली ध्वनी।

मां सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि भावों की गहराई और स्नेह पराकाष्ठा है।

मां शब्द संसार की सुन्दर परिभाषा है।

मां ही जीवन का सबसे मधुर गीत है।

मां को मेरा प्रणाम

इस अवसर पर सभी को केक,मिष्ठान, जलपान कराया।कार्यक्रम में हर्ष वर्धन,संध्यामेहता, राधिका,नेहा,विध्याबेन, खुशी,आवाज सुनो फांउडेशन की मीना राणा,भारत रक्षा मंच की गीता पांडे,जनसंघ सेवकमंच की मीना जौशी,पुष्पा सहित शहर के तमाम सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button