अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्यवाही
रिपोर्टरगौरवगुप्ता।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाॅ० मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर/हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश फर्त्याल* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
*घटना का विवरण:-*
दिनांक 12.03.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग मजार के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके *कब्जे से 01 अवैध (नाजायज) चाकू* बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि पुत्र मो० हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष बताया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *मु0अ0सं0 45/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 123/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बनभूलपुरा (चालानी)
*पुलिस टीम*
1- कानि0 महबूब अली
2- कानि0 अमित शरण
*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*



