उत्तराखंड

कालाढूंगी क्षेत्र की 07 समितियों में ₹82.86 लाख का बोनस वितरण

कालाढूंगी क्षेत्र की 07 समितियों में ₹82.86 लाख का बोनस वितरण

एक वर्ष में समितियों ने किसानों से 5 करोड़ का दूध खरीदा

लालकुआं/कालाढूंगी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र की सात दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं अध्यक्ष बोरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटाबाग की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जंतवाल उपस्थित रहीं।

अध्यक्ष बोरा के नेतृत्व में दुग्ध समितियों द्वारा किसानों से 5 करोड़ रुपये की दूध खरीद की गई, जिसके आधार पर ₹82,86,891 का बोनस वितरित किया गया।

लाभान्वित समितियाँ

लामाचौड़ खास, रामपुर, देवल चौड़, चाँदनी चौक, छोराजाली, नीरपानी समेत 07 समितियों के उत्पादकों को बोनस का लाभ दिया गया।

चाँदनी चौक समिति ने ₹1.16 करोड़

रामपुर समिति ने ₹1.25 करोड़ का दूध खरीद कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया।

अध्यक्ष बोरा का संबोधन

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध संघ से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:

साइलेज पर 75% अनुदान

पशु आहार, दवा, भूसा व मिनरल पर 50% अनुदान

दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा किसानों के हित में दी जा रही योजनाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दुग्ध उत्पादकों ने संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संघ ने किसानों व उत्पादकों के हित में उल्लेखनीय कार्य व उनके प्रयासों को सराहा।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे। उन्होंने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए अपनी समस्याएँ और सुझाव भी साझा किए।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि “दुग्ध उत्पादक ही संघ की रीढ़ हैं। उनका हित और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संघ लगातार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम का संचालन शांति कोरंगा ने किया। इस अवसर पर मार्ग प्रभारी सहायक मोहन जोशी, दिनेश चौनियाल, पर्यवेक्षक मीना रौतेला, रमेश पलड़िया, बसंती, लक्ष्मी पंत, सांसद प्रतिनिधि विक्रम जंतवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र डिगारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!