भारी बारिश के चलते रोके केदारनाथ के श्रद्घालु
उत्तराखंड में खराब मौसम का प्रभाव अब चारधाम यात्रा पर देखा जा रहा है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ के बाद अब केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो गई है। केदारनाथ जाने वाले श्रद्घालुओं को पुलिस-प्रशासन ने सोनप्रयाग में रोक दिया है।

Kedarnath pilgrims stopped due to heavy rain
Big News : केदारनाथ यात्रा प्रभावित! भारी बारिश के चलते रोके केदारनाथ के श्रद्घालु
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज UCC पर हो सकता है बड़ा ऐलान! ड्राफ्ट तैयार
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में खराब मौसम का प्रभाव अब चारधाम यात्रा पर देखा जा रहा है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ के बाद अब केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो गई है। केदारनाथ जाने वाले श्रद्घालुओं को पुलिस-प्रशासन ने सोनप्रयाग में रोक दिया है। जबकि इसके पहले सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया।
बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में 36 IAS और PCS के ट्रांसफ़र
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारु है, लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्री रोके गए गए हैं। मानसून की फुंआरों के साथ ही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पिछले दस दिनों से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन पांच हजार तक पहुंच गई है। साथ ही यात्रा के पहले चरण की कारोबारी गतिविधियां भी बंद हो गई है जिससे धाम से सैकड़ों टेंट संचालक भी लौट आए हैं।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
दूसरी ओर, आठ हेली कंपनियों में से दो ही रह गई है। सोनप्रयाग में चहलपहल कम हो गई है। केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी ने बताया कि दस दिनों से यात्रियों की संख्या कम हो गई है। श्रीकेदार होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि रिकार्ड श्रद्धालुओं में पहुंचने के बाद भी उम्मीद के हिसाब से कारोबार नहीं चला। सरकार द्वारा बार-बार केदारनाथ के लिए पंजीकरण व्यवस्था पर रोक के चलते होटल कारोबारियों को रूटीन और एडवांस बुकिंग नहीं मिल पाई। टेंट कारोबार से जुटे विनोद राणा, संदीप भट्ट, पवन राणा, जगदीश राणा का कहना है कि लिनचोली से केदारनाथ तक टेंटों में कम ही यात्री ही ठहरे। बीते एक पखवाड़े में काफी टेंट संचालक धाम से लौट चुके हैं।