उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022वीडियो

Breaking: ‘वोट फॉर नोट’ BJP प्रत्याशी का Video वायरल! देखिए

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। उत्तराखंड में चुनावी समर का दौर जारी है। बीजेपी नेता का एक महिला को पैसे देने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसे लेकर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने बीजेपी प्रत्याशी पर चुनाव को जीतने के लिए धन बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन से भी कर दी है।

 

रुद्रपुर में बीजेपी प्रत्याशी शिव अरोड़ा के प्रचार में पार्टी नेता सुरेश कोली की तरफ से महिला को रुपए देने का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है। बीजपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल ने वीडियो को लेकर बीजेपी प्रत्याशी को घेरा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग धनबल से चुनाव प्रभावित कर रहे हैं। इसका प्रमाण वायरल हुआ वीडियो है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर से की है।

वहीं
सफाई देते हुए बोले सुरेश कोली वीडियो में दिख रहे बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली ने सफाई देते हुए कहा है कि ये वीडियो कुष्ठ आश्रम का है। ,जब भी वे आश्रम जाते हैं तो कुछ न कुछ दान देते हैं। आज भी उन्होंने सिर्फ दान में रुपए दिए थे जिसका दुष्प्रचार किया जा रहा है. बरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी निशाने पर आ गई है।

बीजेपी के रुद्रपुर प्रत्याशी शिव अरोरा से जब इस मामले में सवाल किया गया तब उन्होंने एक बड़ा बयान दिया कहा कि ये कोई खास चीज़ नही है ये सब चलता रहता है । साथ मे अपनी सफाई में कहा कि सफाई देते हुए कहा है कि ये वीडियो कुष्ठ आश्रम में जाते हैं तो कुछ न कुछ दान देते हैं। आज भी उनके कार्यकर्ता ने दिए हैं सिर्फ दान में रुपए दिए थे

बीजपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल ने वीडियो को लेकर बीजेपी प्रत्याशी को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग धनबल से चुनाव प्रभावित कर रहे हैं। इसका प्रमाण वायरल हुआ वीडियो है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर से की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!