उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका, सरकार से मांगा इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका “सरकार से मांगा इस्तीफा।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता

लालकुआँ

लालकुआँ,बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री का पुतला भी फूंका।

यहाँ बिन्दुखत्ता काररोड स्थित मुख्य चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर दानू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार अमर्यादित बयान बाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा और सदन में जिस तरीके के शब्दों का प्रयोग उन्होंने पहाड़ के लोगों के लिए इस्तेमाल किया वह दर्शा रहा है कि प्रेम चंद्र अग्रवाल को पहाड़ के लोगों से कितनी नफरत करते हैं ये राज्य की भावनाओं के अधीन है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव बंटवारे की राजनीति करने में माहिर है, और आज भी भाजपा प्रदेश को बांट कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को गाली देना राज्य के तमाम आंदोलनकारियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोग इस अपमान का बदला जरूर लेंगे।उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।इस मौके पर काग्रेंस नेता कुंदन मेहता,राजेन्द्र खनवाल, गिरधर बम, गुरूदयाल मेहरा, प्रदीप पथियाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button