उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री के विवादित बयान पर बवाल: कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंका

कांग्रेस ने फुका कैबिनेट मंत्री का पुतला” की इस्तीफे की मांग।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता 

 लालकुआँ  काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा में उत्तराखंड के निवासियों के लिए अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए स्टेशन चौराहे पर जमकर नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका साथ ही मुख्यमंत्री से प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की।

यहाँ काग्रेंस नगर अध्यक्ष भुवन पाडे के नेतृत्व में एकत्रित हुए दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा में उत्तराखंड के निवासियों के लिए अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया।

इस मौके पर वाक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से विधानसभा में ऋषिकेश के विधायक व मंत्री अग्रवाल ने उत्तराखंड के नागरिक के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है, उससे प्रदेश का हर नागरिक शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि मंत्री अग्रवाल सत्ता के नशे में चूर होकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सत्ता की हनक में अपनी वाणी पर संयम भी खो चुके हैं। जिसकी हम निंदा करते हैं तथा काग्रेंस इसका पुरजोर विरोध करती हैं उन्होंने कहा कि जब तक कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को पद से हटाया नहीं जाता तब तक काग्रेंस का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कहा कि प्रदेश की जनभावनाओं को देखते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button