उत्तराखंड

स्मार्ट मीटर के खिलाफ किच्छा में कांग्रेस का प्रदर्शन…

प्रीपेड मीटर की निकली शव यात्रा
किच्छा
रिपोर्ट -गौरव गुप्ता।
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंद्रा गांधी खेल मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन किया उपरांत शहर में स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकालो गई। बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब का खून चूस कर बिजली विभाग को अडानी के हाथों बेचना चाहती है।

यहां तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब किसान के घर स्मार्ट मीटर लगा कर उनका खून चूसना चाहती है। सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने के उद्देश्य से घर घर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनका विरोध विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर की शव यात्रा की शुरुआत इंदिरा गांधी खेल मैदान से की गई। जिसके बाद शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शमशान घाट पहुंची। यहां स्मार्ट मीटर का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की
बाइट — तिलक राज बेहड़ — पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, विधायक किच्छा
बाइट — दर्शन कोली निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button