उत्तराखंडराजनीति

CM धामी का बड़ा फैसला! अब होटलों में नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम

CS को दिए आदेश! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को राजधानी में होटलों या अन्य निजी स्थानों के बजाय मुख्य सेवक सदन में सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिए हैं।

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, राजधानी देहरादून में आए दिन होटलों और निजी संस्थानों में सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। जिसके लिए सरकार को काफी मोटी रकम चुकानी होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी ने इस फिजूलखर्ची को रोकने के लिए एक सराहनीय पहल की है।

मूसलाधार बरसात को लेकर प्रशासन अलर्ट पर

मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव की आदेश दिए हैं कि सरकारी खर्च को कम करने के लिए इन कार्यक्रमों को निजी होटलों या अन्य स्थानों में करने की बजाय मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया जाए।

बड़ी ख़बर: अब इस विभाग में हुए बंपर ट्रांसफ़र! लिस्ट देखें

बता दें कि उत्तराखंड सरकार भारी कर्ज के तले दबी हुई है। ऐसे मे सरकारी खर्च को कम करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि राजधानी देहरादून के होटलों और अन्य स्थानों में होने वाले सरकारी कार्यक्रम को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया जाए। जिसके सरकार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हो सके।

सतर्क! उत्तराखंड के इन दो जिलों में मौसम विभाग का Red Alert

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यसचिव को निर्देश दिये हैं। इस आदेश को सभी जिलों में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय संपत्तियों और स्थानों में सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन से सरकार पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम पड़ेगा।

बड़ी खबर: CM धामी ने बनाया WhatsApp ग्रुप! जानें कारण

लिहाजा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को राजधानी में होटलों या अन्य निजी स्थानों के बजाय मुख्य सेवक सदन में सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने सभी जिलों में इसे लागू करने को भी कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button