
रिपोर्ट भगवान सिंह: आज भारतीय जनता भाबर मंडल में सम्पत सिंह रावत जिलाधक्ष के निर्देशानुसार दिशा निर्देशन में बूथ संख्या 110 ओर 111 दुर्गापुर में दीवाल लेखन अभियान चलाया गया। पूरे प्रदेश प्रत्येक मंडल में यह अभियान चलाया जा रहा है। महामंत्री गौरव जोशी ने बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी ने प्रदेशभर में दीवार लेखन कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। कोटद्वार भाबर मंडल के प्रत्येक बूथ में यह अभियान जोरो से चलाया जा रहा हैं।
इसके तहत जगह पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ ही नारे लिखे जा रहे हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन की श्रृंखला भी शुरू कर दी गई है, जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर से घर-घर जनसंपर्क के लिए पार्टी महाभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्त्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी भी देंगी अभियान में मंडल उपाध्यक्ष सिमरन बिष्ट महामंत्री गौरव जोशी शक्ति केंद्र संयोजक प्रेम सिंह नेगी बूथ अध्यक्ष विनय मौजूद रहे।