बिग ब्रेकिंग: तो 10 मार्च को टूटेगा भ्रम! CM धामी का बड़ा बयान
Both the Congress-BJP parties are claiming their victory.

ऋषिकेश: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 भले ही 14 फरवरी को संपन्न हो चुके हैं लेकिन मतगणना का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सभी की नजरें 10 मार्च को आने वाले मतगणना पर टिकी हुई हैं। इसी बीच उत्तराखंड की राजनीति में लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है।
तेज़ हवाओं, काले घने बादलों के साथ देहरादून में हुई बारिश
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले कांग्रेस ने ईवीएम और पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आशंका जता दी है। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं में लगातार बयानबाजी भी हो रही है। विपक्ष के ईवीएम और पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी के आरोपों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की हार की बौखलाहट बताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान ऋषिकेश में दिया।
राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन पर टहलता दिखा गजराज! देखें वीडियो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश के प्रगति विहर में संघ प्रचारक दिनेश सेमवाल के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कांग्रेस के आरोपों को लेकर सवाल किया था। पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे ही ऊल-जलूल बयान देती रहती है।
रूस-यूक्रेन संकट: रोमानिया से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया के पहले विमान ने भरी उड़ान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि बीजेपी इस बार 60 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बना रही है। कांग्रेस ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर सवाल खड़े करके भ्रम की स्थिति बनाने में लगी है, लेकिन उनका ये भ्रम 10 मार्च को टूट जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस 10 मार्च को 2017 से भी कम सीटें लेकर विधानसभा पहुंचेगी।
यह भी देखें वीडियो
उन्होंने कहा कि मतदान होने के बाद से लगातार कांग्रेस को अपनी हार का डर सताने लगा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 में से मात्र 11 सीटें ही मिली थीं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री फेस हरीश रावत को दो विधानसभा सीटों से हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी देखें वीडियो