Uncategorizedउत्तराखंड

गुलदार का कहर : एक ही दिन में दो मासूमों को बनाया शिकार, परिवार में कोहराम…

गुलदार का कहर : एक ही दिन में दो मासूमों को बनाया शिकार, परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड।

उधमसिंह नगर : गुरुवार को एक ही दिन में गुलदार ने दो घटनाओं में दो मासूमों की जान ले ली। बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार ने 3 साल की बच्ची को मार डाला और उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता इलाके में 14 साल के लड़के को गुलदार उठाकर ले गया और मार डाला।

Big News : हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज खाने पर बवाल, खोखा स्वामी की पिटाई…

14 साल के लड़के को गुलदार ने बनाया शिकार :

नानकमत्ता के बिचवा भूड़ इलाके में गुलदार का आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय लड़के को गुलदार उठा ले गया। शोर मचाने पर गुलदार लड़के को छोड़ कर भाग गया। परिजन ग्रामीणों के साथ गोपी को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Big News : स्वास्थ्य विभाग में हुए बंपर promotion, देखिए list….

बागेश्वर में 3 साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला :

मिली जानकारी के अनुसार थाना कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज में सानीउडियार के पास ओलानी गांव से एक तीन साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया है। बच्ची का नाम योगिता उप्रेती बताया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर फॉरेस्ट और थाना कांडा की टीम मौके पर रवाना हो गयी है। बच्ची की बॉडी बरामद हो गयी है। फॉरेस्ट विभाग द्वारा प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रहीं है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम 5:00 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घर के बाहर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने मासूम को तेंदुए के चंगुल से छोड़ने का खूब प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौके से बच्ची का शव बरामद हुआ है। वहीं, रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बच्ची के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

गुलदार को पकड़ने की मांग : ग्रामीणों ने वन विभाग से ग्रामीण क्षेत्र से लगे वन इलाकों में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!