Uncategorizedउत्तराखंड

बलात्कार के आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर महिला काग्रेंस का धरना प्रदर्शन

बलात्कार के आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर महिला काग्रेंस का धरना प्रदर्शन।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता, लालकुआँ।

लालकुआँ विधवा महिला से बलात्कार के आरोपी लालकुआँ दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर काग्रेंस उग्र है आज इसी को लेकर महिला काग्रेंस ने कोतवाली गेट पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कोतवाल दिनेश चन्द्र फर्त्याल को ज्ञापन सौंपा।जिसमें महिला काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने मुकेश बोरा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।और साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी नही कि गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

यहाँ काग्रेंस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ कोतवाली गेट पर दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिला ने राज्य सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाल दिनेश चन्द्र फर्त्याल को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की हिफाजत में राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि आये दिन महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा की सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। आज उस सरकार में ही महिलाएं सुरक्षित नही है। तथा जो भी महिलाओं से जुड़े मामले सामने आ रहें हैं उसमें भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहें हैं। सरकार आरोपी नेताओं को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी नही कि गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

“अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिला ब्लड बैंक का लाइसेंस, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार”

इस मौके पर नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें,वरिष्ठ नेता कुंदन मेहता,ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, प्रदीप फर्थायल, राधा दानू, फूला देवी, प्रेमा पपोला, दीपा बिष्ट, माया देवी, रजनी देवी सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button