उत्तराखंड

खन्स्यू पुलिस ने स्थानीय व्यक्तियों को नए आपराधिक कानून, साईबर क्राइम, नशे से दूर रहने एवम यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

खन्स्यू पुलिस ने स्थानीय व्यक्तियों को नए आपराधिक कानून, साईबर क्राइम, नशे से दूर रहने एवम यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र की जनता को समय समय पर वर्तमान समय में चल रहे साईबर क्राइम, नशे एवम नए कानून के सम्बंध में जानकारी दिए जाने के निर्देश पर आज 28.7.2024 को *थानाध्यक्ष खन्स्यू रोहितास सागर एवम पुलिस टीम द्वारा* पुलिस चौकी ओखलकांडा *ग्राम करायल क्षेत्र के स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।*

● स्थानीय लोगों से वार्ता कर वर्तमान समय में लागू *नये आपराधिक कानूनों के बारे में बिस्तार से* बताया गया।

● वर्तमान समय में विभिन्न तरीकों से हो रहे *साईबर अपराधों* के बारे में जागरूक करते हुए उनसे *बचने के तरीकों के बारे में जागरूक* किया गया। यदि अनजाने में किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो *1930 नंबर डायल करके शिकायत दर्ज* कर सकते हैं तथा *नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी सूचना* दे सकते हैं।

● मादक पदार्थों के *दुष्परिणामों से अवगत* कराते हुए सदैव उनसे दूर रहने हेतु *जागरूक* किया गया था अपने आस पास हो रही अवैध गतिविधियों के बारे में पुलिस को अवगत कराने हेतु बताया गया।

● *यातायात के नियमों* के बारे मे जानकारी देते हुए *यातायात नियमों का पालन* करने, *दोपहिया वाहन में तीन सवारी* न बैठाने, *रैश ड्राईविंग* नहीं करने, टैक्सी चालकों को *सीट बेल्ट का प्रयोग* करने, *वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने*, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नहीं बैठाने और *शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील* की गयी। साथ ही *सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हरसंभव सहायता* करने हेतु प्रेरित किया गया एवम *अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने हेतु प्रेरित* किया गया।

● महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीको के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button