उत्तराखंड

राजेश शुक्ला : मैं 10 वर्ष इस क्षेत्र से विधायक रहा मैने कभी भी व्यापार मंडल के चुनाव में हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन….

रिपोर्टर गौरव गुप्ता, किच्छा:- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के कथित चुनाव में व्यापार मंडल के निवर्तमान पदाधिकारीयो एवं शहर के व्यापारियों का चुनाव समिति एवं सदस्य बनाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना व क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने समधी को चुनाव समिति का संयोजक बनवाकर फर्जी तरीके से व्यापार मंडल पर कब्जा करने का आरोप गंभीर है तथा व्यापारियों के आरोप का संज्ञान प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदार लोगों को लेना चाहिए तथा निष्पक्ष रूप से वास्तविक व्यापारियों की सदस्यता की जानी चाहिए, प्रशासन को भी व्यापारियों के विवाद का संज्ञान लेना चाहिए ताकि कोई बड़ा विवाद ना हो।

राजेश शुक्ला : मैं 10 वर्ष इस क्षेत्र से विधायक रहा मैने कभी भी व्यापार मंडल के चुनाव में हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन….

उक्त बात आज प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं 10 वर्ष इस क्षेत्र से विधायक रहा मैने कभी भी व्यापार मंडल के चुनाव में हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन आज जिस तरह से विधायक अपने समधी सतपाल गाबा को चुनाव समिति का संयोजक बनाकर 2000 से अधिक अपात्र लोगों को सदस्य बनवाकर इस व्यापार मंडल पर अपनी कठपुतली बैठना चाहते हैं, उससे व्यापार मंडल कमजोर होगा, व्यापारी एकता छिन्न-भिन्न हो जाएगी तथा व्यापारियों की एकता कमजोर होने से आवाज कमजोर होगी।

शुक्ला ने कहा कि व्यापारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हेतु व्यापार मंडल के जिला व प्रदेश संगठन से व जिला प्रशासन से व मुझसे गुहार लगा चुके हैं तथा नए सदस्यों की सूची के परीक्षण की मांग कर रहे हैं लेकिन विधायक की शह पर चुनाव अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

पूर्व विधायक शुक्ला ने विधायक बेहड पर आरोप लगाया कि इससे पहले उन्होंने रुद्रपुर के व्यापार मंडल में भी गलत हस्तक्षेप कर मनमानी करने का प्रयास किया था जिससे रुद्रपुर व्यापार मंडल दो टुकड़ों में बट गया, इसी प्रकार अन्य सामाजिक संगठनों में भी विधायक के हस्तक्षेप के कारण उनका बंटवारा हुआ।

उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि वह व्यापार मंडल की निष्पक्षता व एकता को भंग न करें तथा अपना हस्तक्षेप खत्म करें तथा व्यापारियों को अपना संगठन खुद चलाने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button