उत्तराखंड

मिल रही है नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायतें, जल्द होगा खुलासा

किच्छा से गौरव ki रिपोर्ट :-प्रदेश की सबका साथ सबका विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे नारों का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में एक बड़े भ्रष्टाचार के होने की आशंका जताई जा रही है! मामला ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र की नई पन्तनगर/नगला नगर पालिका परिषद से जुड़ा है।

बिग ब्रेकिंग : धामी सरकार का बड़ा फैसला! कल छुट्टी घोषित! आदेश जारी

यहां सूत्रो की माने तो कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर ठेका टेंडर, सड़क,बिजली,सफाई,किराये के कार्यालय भवन के साथ साथ खरीदे गये नए उपकरणों के अलावा अलग अलग मद में हुए भुगतान में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है। वही तैनात कर्मचारियों की नियुक्ति में भी बड़े पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है इस खेल में कई राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़े हुए हैं जिनका सूचना के अधिकार से जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

ब्रेकिंग : (उत्तराखंड) दीवाली से पहले इनको मिलेगी नौकरी
बताते चले कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से बर्ष 2021 में पन्तनगर /नगला नगर पालिका परिषद का नोटिफिकेशन जारी हुआ जिसके बाद से पन्तनगर /नगला नगर पालिका की स्थापना हुई वही स्थापना के तुरंत बाद ही शासन ने पालिका क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए बड़ी धनराशि को आवंटित कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी थी।लेकिन शासन को किया पता था कि इस धनराशि पर भ्रष्टाचारियों की नजर पहले से है शासन से धन आंवटित होते ही भ्रष्टाचारियों ने नगर पालिका में अपना डेरा डाल लिया जिसके बाद खेल शुरू हुआं ठेका टेंडरों का वही सूत्रों की माने तो इस खेल में कई राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़े हुए हैं साथ ही इस खेल में शामिल नगर पालिका का एक जिम्मेदार अधिकारी भी बताया जा रहा है जिसने फर्जी मोहर बनाकर ठेकेदारों की साठगांठ से अलग-अलग मद में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार का खेल खेला है।
सूत्रों के माने तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बड़े पैमाने पर उपकरणों की खरीद फरोख्त एंव ठेका टेंडरों के अलावा किराये के भवन में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार किया है इसके अवाला नेताओं के साथ मिलकर शासन की राशि का जमकर दुरूपयोग किया है जिसका खुलासा सूचना के अधिकार से जल्द किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button