ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Poster making competition organized at Graphic Era Hill University

Poster making competition organized at Graphic Era Hill University
हल्द्वानी से गौरव गुप्ता : पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व पर्यावरण सप्ताह का प्रारंभ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से हुआ।
कैडिट्स ने अपनी कल्पनाओं को पोस्टर के माध्यम से दिखाया। साथ ही पोस्टर के जरिए पर्यावरण संरक्षण के तरीके भी दर्शाए गए। कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का संदेश दिया।
Breaking: पासपोर्ट ऑफिस में न पीने का पानी न बैठने की जगह! जनता परेशान
इस प्रतियोगिता में साक्षी बिरोरिया और भूपेश चंद ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं पूजा माहरा, कोमल पांडे, निशा मेहता, बिनीता थापा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहें। विनिता कोरंगा और पायल बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
UKSSSC जारी करेगा वन दारोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें ?
इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्लाइडर भी बनाए गए। सभी कैडेट्स ने सफलतापूर्वक इस कार्य को पूरा कर अपने द्वारा बनाए गए ग्लाइडर्स उड़ाए। कैरेटेकिंग ऑफिसर उदित पांडे ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर खुशी व्यक्त की उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया साथ ही विजेता कैडेट्स को बधाई दी।
ओडिशा में रेल दुर्घटना: 233 की मौत! 900 से ज्यादा घायल! कई ट्रेन कैंसिल! यहां देखें सूची
इस मौके पर परिसर के निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट भी मौजूद रहें। उन्होंने छात्रों को अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने को कहा। साथ ही हर संभव सहयोग देना का भी आश्वासन दिया।