उत्तराखंडराजनीति

विजय शंखनाद संकल्प रैली में कांग्रेस ने किया विजयी शंखनाद का ऐलान

हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट – हल्द्वानी में जहां कांग्रेस का विजय शंखनाद संकल्प रैली का जोरदार आगाज हो गया है, तो वही विजय शंखनाद संकल्प रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने आकर यशपाल आर्य का फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जहां रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल समेत उधम सिंह नगर, चंपावत ,अल्मोड़ा, बागेश्वर सहित तमाम जिलों से आकर लोगों ने विजय शंखनाद संकल्प रैली में शक्ति प्रदर्शन किया, तो वही कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।

बता दें कि कांग्रेस ने विजय शंखनाद संकल्प रैली से लोगों का अपार समर्थन जुटाकर प्रदेश में भाजपा को करारा जवाब दें दिया है, तो वही कांग्रेस के शंखनाद संकल्प रैली के माध्यम से जनता का करारा जवाब भाजपा को मिलने जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शंखनाद रैली को विजयी उदघोष बताया तो उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता सीन सरकार को जनता महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तमाम सरकार के असफल कार्यों को लेकर जवाब देनें जा रही है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जहां विजई शंखनाद संकल्प रैली को भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने वाली रैली बताया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विजय शंखनाद संकल्प रैली को विधानसभा चुनाव का आगाज बताया तो उनका कहना है कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का मन बना लिया है।

तो वही संकल्प रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपार जनसमर्थन को देखकर बेहद खुशी जताई है उनका कहना है की जनता केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को देख चुकी है और हर मामलों पर सरकार साढे चार साल के कार्यों में विफल रही है और कांग्रेस ने आज हल्द्वानी में विजय शंखनाद संकल्प रैली के माध्यम से पूरे प्रदेश में चुनावी बिगुल बजा दिया है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी की रामलीला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद संकल्प रैली में जहां हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य रुप दिया तो वही विजय शंखनाद संकल्प रैली में पूर्व नेता और प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश को प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button