उत्तराखंड

duhkhad: petroling ke dauraan baaairdar par shaheed devabhoomi ka veer javaan

Sad: The brave soldier of Devbhoomi martyred on the border during patrolling

Sad: The brave soldier of Devbhoomi martyred on the border during patrolling

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है जहां, भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवान के निधन की खबर सामने आई है। चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान संदीप सिंह भंडारी के रूप में हुई है।

ब्रेकिंग : पूरे उत्तराखंड में RTI पर एक और बड़ा खुलासा! पढ़ें 75 पेज..

बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Shocking : 14 साल की छात्रा के गुस्से ने ली 20 लोगों की जान

बताया जा रहा है कि जवान पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट का रहने वाला था। निधन की सूचना मिलते ही खेतीगांव ज्वाल में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं जवान का पार्थिव शरीर गंगोलीहाट लाया जाएगा।जवान के निधन की सूचना से क्षेत्र में मातम पसरा है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट खेतीगांव ज्वाल के रहने वाले आईटीबीपी जवान 38 वर्षीय संदीप सिंह भंडारी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे।

देहरादून : 5 लाख की चरस के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान संदीप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जहां आईटीबीपी के जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। संदीप सिंह भंडारी 13वीं बटालियन में तैनात थे। वह इन दिनों सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। आईटीबीपी के अधिकारियों ने संदीप के निधन की जानकारी उसके छोटे भाई भरत सिंह भंडारी को दी।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : सेल्फी ने ले ली जान! दर्दनाक मौत! परिजनों में कोहराम

बताया जा रहा है कि मृतक जवान के दो विवाह थे। पहली पत्नी नीतू भंडारी की मौत के बाद उसने गरिमा देवी से विवाह किया। दोनों से एक-एक बेटा आर्यन (10) और रुद्राक्ष भंडारी (4) हैं, जो वर्तमान में देहरादून में रहते हैं। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button