उत्तराखंड

Exclusive : CM धामी से मिली पूर्व PM की पोती! CM ने SSP को दी हिदायत

Exclusive : CM धामी से मिली पूर्व PM की पोती! CM ने SSP को दी हिदायत

Exclusive: Former PM’s granddaughter met CM Dhami! CM instructed SSP

देहरादून : पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अद्रीजा सिंह और उनके पति अरकेश सिंह नारायण का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। जिसके बाद गृह मंत्रालय से लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। अद्रीजा का आरोप है कि उत्तराखण्ड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार और उनके जेठ कलकेश सिंह की दोस्ती की वजह से पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है और उनकी गुहार को नहीं सुना जा रहा है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! फायरिंग में एक को लगी गोली

अद्रीजा का कहना है कि देहरादून पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और सुरक्षा प्रदान नहीं की है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई है कि उनकी और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

घर में नहीं घुस सकी थीं अद्रीजा

दरअसल, अद्रीजा का आरोप है कि 13 मई को वह बाहर गई थी। जब घर लौटी तो कर्मचारियों ने अरकेश नारायण के कहने पर घर में ताला लगा दिया। 40-45 मिनट बाद किसी तरह वह घर के अंदर घुस सकीं। आज तक से बातचीत में अद्रीजा ने बताया कि उन्होंने 13 मई को राजपुर थाना पुलिस को मदद करने के लिए कई बार फोन किए, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

ब्रेकिंग : बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! UPCL ने किया ये बड़ा बदलाव

अद्रीजा के मुताबिक, उन्होंने डीजीपी से भी गुहार भी लगाई थी। पुलिस अधिकारियों को अपनी परेशानी बताने के बाद भी उन्हें मदद नहीं और वह राजपुर रोड स्थित घर में नहीं जा पा रही हैं। अद्रीजा का कहना है कि राजपुर रोड स्थित घर में रहने के लिए उन्हें कोर्ट से अनुमति मिली है। उनका तलाक नहीं हुआ है इसलिए उन्हें उस घर (ससुराल) में रहने की अनुमति है।

अरकेस सिंह से हुई थी अद्रीजा की शादी

पूर्व पीएम की पोती अद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद और मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में है। बीते कुछ समय से अद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं।

Exclusive : हल्द्वानी में सरकारी अधिकारी से रंगदारी मांगने वाले दो पत्रकार सहित तीन गिरफ्तार

अद्रिजा और अरकेश के बीच विवाद चल रहा है और मामला तलाक तक आ गया है। अद्रीजा सिंह की शिकायत के मुताबिक, उत्तराखण्ड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार और उनके जेठ कलकेश सिंह की दोस्ती की वजह से पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है और उनकी गुहार को नहीं सुना जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अंद्रीजा मंजरी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। अंद्रीजा मंजरी देश के पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती हैं। उसका ससुराल पक्ष से विवाद है। सीएम धामी से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी बात रखी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एसएसपी को निर्देश दिया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी ख़बर : लव जिहाद का मामला! युवक हिन्दू युवती लेकर फरार

पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को सीएम धामी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने एसएसपी को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधी कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, वे जांच को प्रभावित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : फ़र्जी विजिलेंस टीम गिरफ्तार

क्या बात है? दरअसल, पूर्व पीएम की पोती ने अपने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है. यह मामला राजपुर थाने में दर्ज किया गया था। ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। अपनी प्राथमिकी में अंद्रीजा मंजरी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। जबकि उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पूर्व पीएम की पोती का कहना है कि पुलिस को जिन धाराओं के तहत केस दर्ज करना चाहिए था, वो नहीं किया गया है।

उत्तराखंड: 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट! बिजली विभाग की छुट्टियाँ रद्द

बता दें कि वीपी सिंह की पोती की शादी 2017 में हुई थी। अंद्रीजा मंजरी की शादी ओडिशा के पूर्व सीएम के पोते अर्केश सिंह से हुई थी। हालांकि, दोनों पिछले ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद देहरादून में रह रहे थे। अब अंद्रीजा मंजरी का कहना है कि वह 13 मई को कहीं बाहर गई थी, वहां से लौटी तो उसके पति व मैनेजर ने घर में घुसने नहीं दिया। उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button